परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप रविवार को दो बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर उसके पास से 50 हजार रुपये तथा बाइक छीन ली। इस मामले में पीड़ित चैनपुर ओपी के रामगढ़ नवही निवासी गौतम महतो के पुत्र नीतेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ नवही निवासी नीतेश कुमार अपनी बाइक से महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामपाली अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इस क्रम में डूमरी गांव के समीप दो युवक उनसे लिफ्ट मांगा। इस पर वे दोनों को युवक को बाइक पर बैठा लिए। युवकों ने कुछ दूर आगे जाकर रोकने को कहा। जब नीतेश बाइक रोकी तो उक्त दोनों युवक उनके जब से रुपये छीनने लगे।
जब नीतेश द्वारा विरोध किया गया तो उक्त दोनों युवकों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा उसके जेब से 50 हजार रुपये, मोबाइल तथा बाइक छीन कर फरार हो गए। घायल युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सक जयश्री मांझी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि घायल युवक बार- बार बयान बदल रहा है। प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…