✍️परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा पुलिस ने शुक्रवार को अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार की है. तीनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसी बीच गुप्ता सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोच लिया. तीनों के पास से हथियार व मोबाइल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्ता कर लिया.इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की तीन अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं. जिनके लिए अवैध हथियार का भी उपयोग होना हैं.
टीम गठित कर कार्यवाही की गई. जहां मौके से दो देशी कट्टा, छह कारतूस, मोबाइल बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि अपराधी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रामचंद्रापुर गांव के अमर यादव, सूरज कुमार एवं बाल बंगरा गांव के फिरोज है. पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों अपराधी को शनिवार को सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से इन अपराधियों की तलाश थी. अन्य मामलों में भी सभी अपराधी नामजद थें. जिले के लगभग सभी स्थानों में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…