दरौंदा: पिस्तौल, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के तीन अपराधी गिरफ्तार

  • बड़ी घटना के फिराक में तीनों अपराधी लगे थे
  • वाहन जांच के दौरान तीनों अपराधी पकड़े गए

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान पैगंबरपुर मुख्य सड़क पर पसिवड बाजार के समीप खम्हौरा गांव के नजदीक पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अपर थाना अध्यक्ष प्रिया पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार से लैस तीन अपराधी पसिवड बाजार के पास किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद एसआई विपिन कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ तुरंत पसिवड बाजार से कुछ दूरी पर खम्हौरा के नजदीक वाहन जांच अभियान तेज कर दिया. इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल तेज कर भागने लगे.

तभी पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया. जांच में पाया गया कि तीनों के पास एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल, एक गोली और एक गुप्ती नुमा तलवार, चोरी की मोटर साईकिल एवं तीन मोबाइल था. गिरफ्तार अपराधी दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी दिलीप प्रसाद का पुत्र सचिन कुमार (18), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी पूरब टोला निवासी विश्राम सिंह का पुत्र मोहित कुमार (20) और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी इब्राहिम साईं का पुत्र असलम अली (22) है. इन तीनों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 393/23 दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026