दारौंदा: चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ स्थित खम्हौरा मोड़ के समीप पुलिस ने सोमवार की रात चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि सिवान – पैगंबरपुर मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान महाराजगंज की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर संदेह होने पर एएसआइ कृष्ण देव प्रसाद के नेतृत्व पुलिस बल ने तीनों युवकों पीछा कर पकड़ लिया।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया चोरी की बाइक, दो मोबाइल, मास्टर चाबी, पुरानी चाबी मिला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी रंजन सिंह, सरियां निवासी राहुल कुमार सिंह, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां निवासी प्रदीप कुमार सिंह हैं। इस मामले में एएसआइ कृष्ण देव प्रसाद के बयान पर उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। तीनों युवकों से पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेजा गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026