दरौंदा: दिवंगत पूर्व एमएलसी शिव प्रसन यादव को दी श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड के हरसाटाली गांव में रविवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर दिवंगत पूर्व एमएलसी शिवप्रसन यादव को श्रद्धाजंलि दी गई. पूर्व एमएलसी शिव प्रसन्न यादव के चैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सीवान सदर राजद के विधायक अवध विहारी यादव ने कहा कि शिवप्रसन्न यादव दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे. अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में हमेशा गरीबों व कमजोर वर्गों के लिए समर्पित रहे. अपने समयावधि में जिले में कैसे विकास के पद पर जिला अग्रणी रहे. हमेशा प्रशासनिक व राज्य स्तर पर प्रयासरत थे. उनका पूरा जीवन सामाजिक से ओत प्रोत था. आज के राजनीतिक परिवेश में कभी भी परिवाद को हावी नही होने दिया. राजनीति में सुचिता व संतुलित राजनीति के लिये हमेशा मुंखर रहते थे.

वे अपने जीवन में गांधी, अंबेडकर, लोहिया, नारायण व कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो व विचारों से हमेशा लवरेज रहते थे. वे उन महापुरुषों के बताए रास्ते में अपने संसदीय जीवन में अपनाते भी थे. जबकि जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मंसूर आलम, मुन्ना शाही, लालबाबू प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, प्रमोद साह, अरुण श्रीवास्तव, रिजवान अहमद, उमेश सिंह, परमात्मा राम, अर्जुन यादव, हैप्पी यादव, अनूप मिश्र, प्रभुनाथ यादव, पूर्व विधायक धूप नाथ चौधरी, हितेश कुमार, महेश यादव, संजय यादव, सकलदेव यादव आदि ने उनके चैल चित्र पर माल्यार्पण किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026