दारौंदा: कैमरासेट छीनने के मामले में दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी बाजार के समीप मांझी – बरौली मुख्य पथ पर 31 मई को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक हथियार का भय दिखा तथा चाकू से प्रकार कर कैमरा सेट छीन ली थी। इस मामले में सारण के रसूलपुर निवासी आशुतोष कुमार के बयान अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने कैमरा सेट छीनने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भरोस कुंवर के टोला निवासी अनुराग कुमार सिंह उर्फ बंटी कुमार सिंह एवं बालबंगरा निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी युवकों के पास से लूटी गई पेन ड्राइव, घटना में शामिल होंडा साइन बाइक, चाकू एवं मोबाइल आदि मिले हैं।

छापेमारी में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, मोहित मोहन, साधना कुमारी समेत अन्य पुलिस शामिल थी।ज्ञात हो कि सारण के रसूलपुर निवासी आशुतोष ठाकुर 31 मई को सारण के जनता बाजार से कैमरा सेट लेकर अपनी बाइक से घर लौटे रहे थे। तभी मांझी-बरौली मुख्य मार्ग पर रानीबारी बाजार के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उन्हें रोक कैमरा सेट छीनने लगे। आशुतोष ठाकुर द्वारा इसका विरोध करने पर पर बदमाशों ने उनकी बांह में चाकू मारकर घायल कर दिया तथा उनका कैमरासेट लेकर चनचौरा बाजार की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल का इलाज महाराजगंज अस्पताल में कराया गया। इस मामले में पीड़ित आशुतोष ठाकुर के बयान पर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026