दारौंदा: सड़क दुर्घटना में व्यवसायी समेत दो घायल, एक पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के उजांय गांव के समीप दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर सोमवार की तेज गति से जा रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान महाराजगंज के पुरानी बाजार निवासी व्यवसायी ज्ञान किशोर गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता एवं राजा कुमार शामिल हैं। इसमें ज्ञान किशोर गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि महाराजगंज के पुरानी बाजार निवासी सह प्लाई बोर्ड व्यवसायी ज्ञान किशोर गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता एवं राजा कुमार बरेजा कार से सोमवार की रात कहीं गए थे।

वहां से लौटने के दौरान गाड़ी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर उजांय गांव के समीप सड़क किनारे पलट गई। घटना की आवाज सुनाई देने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला तथा इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए ज्ञान किशोर गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि राजा कुमार का इलाज सिवान में चल रहा है। घटना का कारण वाहन चालक को नींद में होना बताया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026