दारौंदा: झपकी आने पर अनियंत्रित कार ने ट्रक में मारी टक्कर, दो घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार के समीप गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के कुंज बिहारी सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह एवं सिवान के भुनेश्वर सिंह के पुत्र ब्रजकिशोर सिंह के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि प्रदीप कुमार सिंह एवं ब्रजकिशोर सिंह बुधवार की देर रात एक ही कार में सवार होकर छपरा की ओर से आ रहे थे। इस दौरान दारौंदा बाजार के समीप झपकी आने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में आगे से टक्कर मार दी। इस दौरान कार व ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024