परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के डीबी-चंचौरा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग एक रुपये की ज्वेलरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 9:00 बजे के करीब ज्वेलरी दुकानदार मिथलेश कुमार अपना दुकान खोलकर झोला में रखें ज्वेलरी को अलमीरा में रख दिया. दुकान की साफ-सफाई करने के बाद पानी लेने के लिए जैसे ही नलका पर गए. पानी लेकर लौटने के दरमियां अलमीरा में रखें झोला को लेकर अज्ञात चोरों ने फरार हो गए.
जिसके बाद दुकानदार मिथलेश कुमार ने इधर-उधर देखा लेकिन कहीं कोई नजर नहीं आया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस की इसकी सूचना दिया. जिसके बाद थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामले की छानबीन किया. बता दे कि आठ महीने पहले यानि 29 जनवरी 2022 को इस दुकान के बगल वाली दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से पुलिस चौकी खोलने की मांग किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…