दारौंदा: बैगलेस डे पर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा शिक्षा विभाग की पहल पर सरकारी स्कूल के बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आ रहे हैं। नवाचार के माध्यम से बच्चे बिना बैग के विद्यालय पहुंच रहे हैं और गतिविधियों के माध्यम से कुछ नया सिख रहे हैं। इसी क्रम में मई माह के तीसरे शनिवार को बैगलेस सुरक्षित शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों द्वारा पेंटिंग, चित्रकला, गणितीय गणना आदि की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

शिक्षक अनिला मिश्रा, रवींद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी आदि ने बताया कि बच्चे जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि पर आयोजित गतिविधि में भाग ले रहे हैं। वे बैगलेस डे को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं। छात्र गोलू कुमार, अंजनी कुमारी, छोटी कुमारी, नेहा कुमारी, कौशल कुमार, गुलबशा आदि ने बताया कि हमें बिना बैग के विद्यालय आते देख लोग पूछते हैं कि बिना पुस्तक की कैसे पढ़ाई कराई जाती है हमलोग बताते हैं कि हम लोग प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में कुछ न कुछ नया सिख रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026