परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव स्थित आंबेडकर नगर में रविवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास की पूजा अर्चना तथा भजन कीर्तन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर संत गोरख दास ने पूजा कर प्रवचन करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज के लोगों को बिना भेदभाव के मिलजुल कर रहने का संदेश दिया था। वे जाति-धर्म को नहीं बल्कि कर्म को प्रधान मानते थे। उन्होंने समाज के लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने गुरु संत रैदास के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर भजन-कीर्तन और रविदास के दोहे ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर चर्चा कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती पर कोरोना वैक्सीन और कोरोना वायरस पर आधारित पंडाल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। पूजा समिति के सदस्य शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि यह पंडाल लोगों को कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के प्रति जन जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने कि यह आयोजन बगौरा 51 वर्षों से किया जा रहा है। इसमें बगौरा सहित आसपास के पड़ोसी गांव के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर राजन राम, विकास रावण, मंजय राम, विनय कुमार, वितन कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…