दारौंदा: मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी कराने के विरोध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी कराने के विरोध में ग्रामीणों चकरी गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि मुखिया ने एसडीओ शकील अहमद के खिलाफ 17 जनवरी को एक्सक्यूटिव के यहां शिकायत की थी जिससे खफा होकर सुनियोजित ढंग से एसडीओ ने शुक्रवार को मुखिया घर बिजली चोरी की जांच के बहाने पहुंचे तथा जांच के दौरान उनके स्कूल में घुसकर गाली गलौज करने लगे। मुखिया द्वारा मना करने पर उनसे हाथापाई करने लगे। इसी दौरान एसडीओ को चोटें भी आ गई। एसडीओ ने मुखिया व उनके समर्थकों को धमकी देते हुए कहा था कि हम तुम्हें सबक सिखाएंगे।

एसडीओ गांव से बाहर निकलने के बाद गाड़ी से उतरकर गाड़ी में खुद ही आग लगा दिए है। ग्रामीणों का कहना था कि एसडीओ की मनमानी से पूरा क्षेत्र में ग्रामीण परेशान हैं। एसडीओ द्वारा सारा आरोप मुखिया उनके भाई और आम ग्रामीणों पर मढ़ दिया है।जो गलत है। अगर ग्रामीणों को लगातार परेशान किया गया तो प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुखिया, उनके भाई तथा ग्रामीणों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। ज्ञात हो कि विद्युत विभाग के एसडीओ ने चार मार्च को मुखिया निरंजन सिंह व उनके हंसराज सिंह समेत 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026