दारौंदा: प्रेम-प्रसंग में हुई विवेक की हत्या, शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी देवनाथ यादव के पुत्र विवेक यादव का शव छपरा जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। विवेक का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों द्वारा लड़की के पिता एवं भाई पर हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।मृतक के पिता देवनाथ यादव ने बताया कि मेरे पुत्र की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। उन्होंने बताया कि मेरे पुत्र को उसकी प्रेमिका के स्वजनों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को एकमा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

स्वजनों का कहना है कि विवेक प्रेमिका के घर सिसवन प्रखंड के एक गांव पहुंचा और वह वहीं से बातचीत की थी, आखिर उसका शव एकमा रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। आरपीएफ द्वारा उसका शव एकमा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ढाला बीच रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया है। स्वजनों ने बताया कि विवेक का प्रेम प्रसंग सिसवन के एक गांव की लड़की से चल रहा था। 15 अप्रैल को वहां लड़की से मिलने गया था। इसके बाद जब एकमा से मोबाइल से सूचना मिली कि विवेका का शव शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है तब स्वजनों की जानकारी हुई। बताया जाता है कि युवक विवेक यादव की शादी तय हो गई थी। चार जून को तिलक एवं 12 जून को शादी होने वाली थी। शादी सारण के पंडितपुर गांव में तय हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024