परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के झझवां गांव में रविवार की रात थाना की पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा प्राथमिकी के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान महाराजगंज के आकिल टोला निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। झझवां निवासी ललन प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के बयान पर दारौंदा थाना में प्राथमिकी की गई है। सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात मैं अपने भाई के साथ करीब साढ़े नौ बजे भोजन करने के बाद सोने चला गया।
इस दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिल टोला निवासी विशाल कुमार देसी कट्टा के साथ मेरे घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मुझे घर के बाहर आने के लिए कहने लगा। साथ ही उसने मेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं घर से बाहर आया तो उसने मेरे सीने पर देसी कट्टा सीने पर तान दिया। इस घटना की सूचना थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही अनि अमित कुमार सिंह झझवां पहुंच देसी कट्टा के साथ विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…