परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव के समीप पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा- चैनवा रेलखंड पर शनिवार की रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलकर्मी ने घटना की सूचना दारौंदा जंक्शन के स्टेशन मास्टर तथा दारौंदा थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली एवं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी धनु राम के पुत्र जग्गू राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है जहां स्वजन द्वारा शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…