परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के सीनपुर टोली गांव निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि दोनों लोग दिल्ली से अपने गांव मुजफ्फरपुर आ रहे थे। ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण दरवाजे पर ही बैठे थे। तब तक दिलखुश को नींद आ गई और दरौदा स्टेशन के पश्चिमी छोर की तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जहां जीआरपी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पिंटू ने बताया कि वे लोग किस ट्रेन में सवार थे, इसकी भी उन्हें जानकारी नही है। वहीं इसकी सूचना स्वजनों को मिली तो वे लोग पहुंचकर दिलखुश को बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…