दारौंदा का बेटा बना उत्तर बिहार का बॉडी बिल्डर चैंपियन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के भीखाबांध का बेटा सुदीप सोनी उत्तर बिहार में बाडी बिल्डर चैंपियन बन गया। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रविवार को दरभंगा में उत्तर बिहार के बाडी बिल्डर चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें उत्तर बिहार के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। संदीप सोनी महाराजगंज में द लायंस जीम का ट्रेनर है। संदीप सोनी ने बताया कि उसका लक्ष्य वह वर्ल्ड बाडी बिल्डर चैंपियन बनने का है। फिलहाल भारत बाडी बिल्डर चैंपियन में भाग लेगा।

पिता सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर भैया बहिनी भीखाबांध बाजार के समीप आभूषण की दुकान का संचालन करते हैं। संदीप की सफलता पर द लायंस जीम के संचालक इमाम रजा ने बताया कि गोरख सिंह महाविद्यालय से बीसीए पास किया है। कला संकाय से स्नातक उत्तीर्ण है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं का उनका बाडी बिल्डर काफी पसंद करते हैं। बीडीसी हरीश यादव ने बताया कि जिले में पहली बार संदीप सोनी उत्तर बिहार का बाडी बिल्डर होकर प्रखंड का मान बढ़ाया है। उसकी सफलता पर धर्मेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026