परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव के पुरानी बाजार के खेल के मैदान में बगौरा क्रिकेट क्लब के बैनर तले शॉटपिच टूर्नामेंट के उद्घाटन हुआ.इस मैच में मंगलवार को रसूलपुर ने तेलियाडीह को 54 रनों से पराजित किया। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए रसूलपुर की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जबाब में उतरी तेलियाडीह की टीम 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट का उदघाटन जिलापार्षद हितेश कुमार, पूजा देवी, राजेश श्रीवास्तव, गुड्डू शर्मा, विनोद प्रसाद ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मैच में अंपायरिंग प्रकाश सिंह और विपुल शर्मा, कमेंट्री आंनद मिश्रा और इरशाद, स्कोरिंग कुर्बान अंसारी और विजय ने की। मैच में 16 चौके लगाकर 73 रन बनाने वाले शहजाद को दीपक सिंह, राहुल गुप्ता, संजीत राउड़ी, मोहित माही, पप्पू कुमार, संटू सोहैल, विकास सिंह, विवेक, सुनील शर्मा, शैलेश ठाकुर, सुधीर, चंदन श्रीवास्तव ने मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…