परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक हथियार से लैस सवार अपराधियों को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। अपराधियों की आवाजाही सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दरौंदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह व एसआई अमित कुमार सिंह दलबल के साथ कंगाली छपरा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर दो अपराधी थे। उनके हाथ में हथियार था। वे मोबाइल से बात भी कर रहे थे। खुलेआम हथियार लेकर दोनों अपराधियों के गांव से गुजरते देख ग्रामीणों में डर समा गया है। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी से निकाल अपराधियों के फुटेज को मोबाइल में स्टॉल किया।
ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर को बाइक सवार अपराधियों ने कंगाली छपरा निवासी देवशरण सिंह की गोली मार हत्या कर दी थी। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। शुक्रवार को हथियार लेकर अपराधियों के खुलेआम गांव में बाइक से घुमने पर खबर फैली गई कि देवशरण हत्याकांड का केस उठाने के लिए वे धमकी देने आए थे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि कंगाली छपरा गांव में बाइक सवार दो अपराधियों के घूमने की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। अपराधी कहीं रुके नही थे। उनके फुटेज को ले लिया गया है। शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…