परवेज़ अख्तर/सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगड़गंज गांव में 14 अगस्त को दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की मारपीट कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका रीता देवी की मां जामो थाना क्षेत्र के इंदौली निवासी निर्मला कुंवर के बयान पर थाना में प्राथमिकी कराई गई है। इसमें रीता देवी के पति राजकुमार नट समेत ससुराल वालों को आरोपित किया गया है। उसने आरोप लगाया है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगडगंज गांव में मेरे दामाद सह रंगड़गंज निवासी राजकुमार नट ने 14 अगस्त को सूचना दी कि रीता देवी की मौत गई है।
इसी सूचना पर जब अपनी पुत्री के ससुराल पहुंची तो उसका शव घर के बेड पर पड़ा हुआ था और परिवार के सभी सदस्य फरार थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि रीता देवी को उसके पति एवं ससुराल वालों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। हत्या का कारण दहेज बताया गया है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सभी आरोपित घर बंद कर फरार बताए जा रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…