दरौंदा: मास्टर ट्रेनरों ने बीएलओ को दिया गरुड़ ऐप का  प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में दूसरे दिन भी प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश शर्मा, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार एवं रामकिशोर पांडेय ने बीएलओ को गरूड़ ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया. मास्टर ट्रेनरों ने एप इस्तेमाल करने के बारे में बताया.

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचकों का नाम जोड़ने, हटाने एवं संसोधन हेतु प्रपत्र- 6, 7 व 8 के डिजिटल फील्ड वेरिफिकेशन के लिए गरुड़ ऐप का इस्तेमाल करना है. प्रत्येक पंचायत के एक मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का चयन नोडल मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के रूप में किया गया है. नोडल बीएलओ के रूप में शम्भू राय, धनंजय सिंह, सुनीता मिश्रा, मधुसूदन सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अमित रंजन सिंह, उमेश सिंह, सुरेश ठाकुर व स्वामीनाथ पंडित मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026