दरौंदा: पिता पर गोली चलवाने के आरोप में पुलिस ने बेटा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला महाचौर गांव में रविवार की रात्रि में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया है. बतादें कि मामला बेलदारी टोला महाचौर गांव में अपने सगे बेटा ने ही पूरी जायदाद हथियाने को लेकर अपराधियो के साथ योजना बना कर एवं अपराधियों को बुला कर पिता पर हमला करवा दिया. लेकिन पिता का भाग्य अच्छा था कि गोली उसके बाएं हाथ पर लगी. जिसके बाद घायल हो कर गिर गया. ग्रामीणों के मदद से उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहां पर इलाज चल रहा है. घायल नंदलाल राय का कहना है कि बाइक सवार दो अपराधी आए दोनों लोगों ने मुझे अलग बुला कर ले गए और गोली मार दिया. इस मामले में मेरा बेटा का हाथ है. इधर पुलिस की सूचना मिलते हैं नंदलाल राय के लड़के राजू लाल राय को गिरफ्तार कर लिया. बाकी अन्य दो लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने राजूलाल एवं दो अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने राजू लाल राय को न्यायिक हिरासत सीवान में भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026