परवेज़ अख्तर/सिवान: छपरा सीवान मुख्य मार्ग के एनएच-531 पर कोडारी गांव के पास शनिवार को एक युवक को चाकू घोंप कर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित युवक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ गांव निवासी अवध माली के 19 वर्षीय पुत्र आकाश माली के रूप में हुई है।पीड़ित युवक अपने घर सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ से मेला देखने के लिए पचरुखी थाना क्षेत्र के अतूगंज बाजार (विश्वम्भरपुर) जा रहा था। इस बीच कोडारी गांव के पास छपरा की तरफ से एक बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को रोक कर मोबाइल लूटने का प्रयास किया।

इसके बाद युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने युवक के जांघ पर चाकू मार कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए।घटना के बाद साइकिल सवार युवक सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित युवक को उठाकर स्थानीय लोगों द्वारा उसे दरौंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित युवक का उपचार चल रहा है।इधर घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय थाने की पुलिस को लगी, युवक से पूछताछ की गई। इस संबंध में बरौंधा थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि युवक को कुछ लोगों द्वारा चाकू मारकर मोबाइल लेने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024