दरौंदा: जामुन के पेड़ पर से गिरने से युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा दरौंदा गांव में जामुन के पेड़ से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बतादें कि पिपरा दरौंदा गांव में एक जामुन का पेड़ था. जिस पर युवक अकेले चढ़कर जामुन खा रहा था. इसी दौरान जामुन की टहनी टूटने से युवक नीचे जमीन पर गिर गया. काफी देर तक युवक बेहोशी की हालत में पेड़ के नीचे गिरा रहा. तब तक आसपास के छोटे बच्चों ने जामुन खाने के लिए पेड़ के पास गए तो देखा कि युवक जमीन पर गिरा हुआ है जिसके बाद बच्चों ने शोर गुल किया.

इधर छोटे बच्चों ने गिरने की सूचना युवक के परिजनों को दिया. जिसके बाद घायल युवक को ग्रामीणों द्वारा दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर युवक का इलाज हुआ. युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में गरीबों को एंबुलेंस का फायदा नहीं मिला रहा है. एंबुलेंस के अभाव में खटिया पर लाद कर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. घायल युवक पासवान टोला गांव निवासी विदेशी मांझी का पुत्र विकेश कुमार है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026