Siwan News

दरौंदा में रामगढ़ा में अधेड़ को मारी गोली, रेफर

प्रवेज़ अख्तर/सिवान- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढा गांव में बुधवार की देर शाम गोली मारकर एक अधेड़ घायल कर दिया गया। घायल रामगढा निवासी इंद्रदेव सिंह सिंह को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जहां वह इलाजरत बताया जाता है। सीवान सदर अस्पताल में नगर थाना के एसआई बालदाउ सिंह को दिये फर्द बयान में कमलेश्वर सिंह ने गांव के ही विजय सिंह, संजय सिंह व कमलेश्वर सिंह को आरोपित किया है। बयान में कहा है कि तीन आदमी मेरे दरवाजे पर पहुंचे और गोली मार दी। गोली मारने के बाद तीनों वहां से भाग गये। गोली लगने के बाद परिजन घर से बाहर निकले और दरौंदा थाना को भी सूचित किया।

थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव की है घटना

पुलिस टीम के साथ इलाज के लिये घायल को नजदीकी रेफरल अस्पताल महाराजगंज भरती कराया गया जहां से उन्हें सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि फर्द बयान मिला है पुलिस इस मामले में जांच व कार्रवायी में जुटी है इन दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद है जिसको लेकर हीं यह घटना हो सकती है।

यह भी पढ़े- सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर समेत दो की दर्दनाक मौत

घायल का पीएमसीएच में चल रहा इलाज

जहां तक गांव व क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है क्षेत्र के लोग इसे प्लांट की कार्रवायी भी बता रहे है। लोगों का यह भी कहना है कि अगर जान लेने के नियत से गोली मारी जाती तो हाथ में ही गोली क्यो लगती वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जमीनी विवाद में कुछ भी हो सकता है बहरहाल पुलिस की जांच से ही मामला पूरी तरह साफ हो सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024