Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में दूल्हा व पिता गंभीर रूप से घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- बुधवार को लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुर देवी राय टोला निवासी बदन ठाकुर के घर आ रही बरात में दुल्हे की गाड़ी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गौरा बहदुरा गांव स्थित एसएच 90 पर दिघवा-दुबौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हा व उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही जहां वर पक्ष के घर सन्नाटा पसर गया वहीं वधू पक्ष के यहां उदासी छा गई। बताया जाता है कि महम्मपुर थाना के हलुआड़ पिपरा निवासी दीनबंधु ठाकुर ने अपने पुत्र सुजीत कुमार की शादी लकड़ी नबीगंज के जगतपुर देवीराय के टोला बदन ठाकुर की पुत्री से तय थी। वहीं बरात निकली थी तभी यह घटना घटी। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दूल्हे एवं उनके पिता का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कन्या के पिता बदन ठाकुर अपने इष्ट मित्रों के साथ दूल्हे एवं उसके पिता के इलाज कराने गोरखपुर पहुंच चुके थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024