Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीएवी के छात्र ने इसरो की प्रतियोगिता में लहराया परचम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल महराजगंज के दसवीं का छात्र त्रिपुरारी कुमार ने इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन) के अंतर्गत साइबर स्पेस कंम्पीटीशन-2020 द्वारा संचालित निबंध प्रतियोगिता में परचम लहराया है. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 500 छात्रों में अपना स्थान बनाने में त्रिपुरारी सफल रहा है. इस सफलता के साथ ही उसने अपना तथा अपने स्कूल का नाम स्वर्णिमम अक्षरों में दर्ज करा दिया है. त्रिपुरारी मूल रूप से सारण जिले के मशरख प्रखंड के ब्रह्मपुरी गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह तथा पूजा देवी का पुत्र है.

कक्षा एक से ही वह डीएभी पब्लिक स्कूल  महाराजगंज का छात्र रहा है. वह आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है. प्राचार्य एसी झा ने बताया कि त्रिपुरारी एक मेघावी छात्र है तथा सभी क्रियाकलापो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है. सफलता पर प्राचार्य ने मिठाई खिलाकर बधाई दी. क्षेत्रीय निदेशक एसके झा तथा मैनेजर रामशीष राय ने छात्र को फ़ोन पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. स्कूल के चेयरमैन सुगेन्द्र सिंह ने छात्र के सफलता पर प्रसन्ता जाहिर की तथा स्कूल प्रबंधन के सार्थक प्रयास की सराहना की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026