परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सुनील कुमार प्रखंड, अंचल के सभी विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन सात निश्चय योजना अंतर्गत के तहत चलने वाले नल जल, गली- नली लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत शौचालय निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण से संबंधित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब ठेकेदारी व्यवस्था नहीं चलेगी। इसे निरस्त करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को हर हाल में नवंबर माह में पूर्ण करने का संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया। इस मौके पर बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी, मनरेगा पीओ विजय सिंह परमार, प्रधानमंत्री आवास पर्यवेक्षक दिग्विजय सिंह, धीरज कुमार, स्वच्छता ग्राही संजय कुमार पासवान, सुनील सिंह, बीएओ केदार राय आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…