परवेज़ अख्तर/सिवान :- डीडीसी दीपक कुमार सिंह ने शनिवार को महाराजगंज प्रखंड के टेघड़ा पंचायत पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर डीडीसी ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है उसका लाभ उठाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि सभी योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसका विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने इसके लिए गांवों में प्रचार प्रसार कर लोगों को प्रेरित करने को कहा।
कहा कि योजनाओं में यदि बिचौलियों की कहीं सहभागिता पाई जाती है तो उन्हें चिह्नित कर तुरंत कार्रवाई की जाए। मौके पर मुखिया राजाराम राय ने पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ नंद किशोर साह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश यादव, मनरेगा पदाधिकारी, जेई, आवास सहायक आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…