Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान पीडब्ल्यूडी के क्लर्क की पत्थर से कुचकर यूपी के देवरिया में हत्या, शव फेका

परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान में कार्यरत पीडब्लूडी के क्लर्क की पत्थर से कूचकर व सर में पीछे से गोली मारकर हत्या करने का ससनीखेज वारदात सामने आया है। मृतक धन्नजय पांडेय का शव उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर शहर के चीनी मिल के झाड़ियों में फेका हुआ था। मृतक धन्नजय पांडेय मूलतः बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना के अमवा के रहने वाले थे और इनका ससुराल विजयीपुर के बंगरा बाजार में था।

वे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के इंद्रा नगर मुहल्ले में किराए के मकान में दो मासूम बच्चो सौरभ उम्र 7,साक्षी उम्र 5 और पत्नी पुष्पा संग रहते थे । कुछ दिनों से मृतक का परिवार मायके गया था। वे देवरिया से ही सिवान डियूटी करने आते जाते थे। आज इनका शव देवरिया शहर के इंद्रा नगर स्थित आवास से कुछ दूरी पर सुगर मिल जो वर्षो से बंद है। उसमें जंगल झाड़ियां हो गयी है। वहा फेका हुआ मिला शव के पास खून फैला हुआ था, शव को देखने से लग रहा था कूचकर हत्या क किया गया है। सर में पीछे से गोली मारने के भी बात आ रही है।

आज सुबह कोई शौच करने गया तो शव को देख 112 नम्बर को सूचित किया। घटना की सूचना पर देवरिया एसपी और सीओ मौके पर पहुचे शव को पीएम के लिए भेजा। देवरिया एसपी ने बताया कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर विजयीपुर से मृतक के ससुर रामजी मिश्र और साले सदर कोतवाली देवरिया पहुँचे जहां उन्होंने शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक उनका दामाद था वह देवरिया में परिवार संग रहता था और सिवान में पीडब्लूडी में बाबू के पद पर कार्यरत था। देवरिया से ही आना जाना था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026