परवेज अख्तर/सिवान :- छपरा-सीवान रेलखंड पर पचरुखी व दारौंदा स्टेशन के बीच लाइन के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के समीप शव को देख पुलिस को सूचना दी.
सूचना के पश्चात पचरुखी पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे. संभावना है कि कोई यात्री ट्रेन से गिर जाने से मृत्यु हो गई हो. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी. इधर शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…