आंदर के चकरी नहर के पास लावारिस हालत में मिला युवक का शव, सनसनी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव स्थित नहर के किनारे झाड़ी से रविवार की सुबह लावारिस हालत में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार की देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए गए हुए थे। तभी झाड़ी में एक युवक का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसकी सूचना थाना को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक की पहचान नही हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026