Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज में हत्या कर युवक का शव तालाब में फेंका, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के किशुनपुरा गांव स्थित मनसा बाबा स्थल स्थित तालाब में सोमवार की सुबह एक युवक का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की पहचान लखनौरा निवासी असलम अंसारी के पुत्र परवेज अंसारी उर्फ परवेज आलम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छुपाने के लिए तालाब में शव को फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक परवेज के गले और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि परवेज रविवार की रात करीब 10 बजे शौच के लिए घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों को चिता हुई।

स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। तभी सोमवार की सुबह किशुनपुरा गांव स्थित मनसा बाबा तालाब के पास ग्रामीण गए तो एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान लखनौरा निवासी असलम अंसारी के पुत्र परवेज अंसारी के रूप में की और इसकी सूचना स्वजन तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी कुंजबिहारी राय, एएसआइ एस अहमद, वीरबहादुर सिंह अन्य पुलिस के साथ वहां पहुंच घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टकॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में युवक के चचेरे भाई आफताब आलम ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ओपी क्षेत्र के किशुनपुरा मनसा बाबा तालाब के पास से लखनौरा निवासी असलम अंसारी के पुत्र परवेज अंसारी उर्फ परवेज आलम का शव मिलने के बाद मृतक की मां राबिया खातून, पिता असलम अंसारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राबिया खातून पुत्र की मौत के गम में रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उसे सांत्वना दे रहीं थीं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। इसकी सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह, राकेश सिंह, उर्फ पाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विनोद सिंह आदि ने स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

परवेज की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

परवेज की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं स्वजनों का कहना था कि परवेज का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन उसकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मुंह और गले पर चोट के निशान मिले हैं। स्वजन उसकी हत्या अन्यत्र कर साक्ष्य छुपाने के लिए किशुनपुरा मनसा बाबा तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। ओपी प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026