Tarwara Hindi News

तरवारा में घर से लापता छोटे भाई का मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के रौजा गांव गांव स्थित एक चंवर से शनिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव की पहचान माधोपुर निवासी रंगलाल राम के पुत्र जवाहिर राम (35) के रूप में हुई है। वहीं छोटे भाई की मौत की सूचना जैसे ही सदर अस्पताल में इलाजरत बड़े भाई मोहर राम को मिली उनकी मौत हृदयगति रुकने से हो गई। घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बताया जाता है कि माधोपुर निवासी जवाहिर राम दो दिन पूर्व घर से लापता था जिसकी खोज बीन परिजन कर रहे थे। इसी बीच शनिवार रौजा गौर चंवर में एक झाड़ी में ग्रामीणों ने एक शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व जवाहिर राम अपने साथियों के साथ खाने पीने गया था तो लौट कर नहीं आया था। उसकी खोज परिजन कर रहे थे तभी शनिवार को उसका शव रौजा गौर चंवर से बरामद किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024