Barharia Siwan News

बड़हरिया के पड़रौना गांव के चंवर से अनवारूल हक की हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़रौना गांव स्थित चंवर में युवक की हत्या कर फेंका गया शव रविवार की अलसुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा शेख टोली निवासी अनवारुल हक के पुत्र मो. अली इमाम उर्फ गब्बर के रूप में हुई है।मृतक के गर्दन पर कटे व चेहरे पर गहरे चोट का निशान पाया गया है।शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से एक पल्सर बाइक भी बरामद की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम मो. अली इमाम उर्फ गब्बर के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था।

कॉल आने के बाद वह अपनी पल्सर बाइक से गांव के ही अभय राम के साथ लौवान गांव स्तिथ शिवमंदिर के पास पहुंचा और उसके कुछ दूरी पर अपनी बाइक को खड़ी कर अभय राम को वहीं रहने को कहा। जब गब्बर आगे कुछ दूरी पर ही पहुंचा था,तभी पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।गब्बर पर हमला होते देख अभय राम वहां से भाग निकला और स्वजनों को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन अली इमाम उर्फ गब्बर का कोई अता-पता नहीं चल सका। स्वजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे।रविवार की सुबह जब कुछ लोग गांव स्थित चंवर में पहुंचे तो ईंट-भट्ठा के समीप एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान कर दहाड़ मारकर रोने लगे।वहीं सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़हरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार और दारोगा राजेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस उसके साथ गए अभय राम एवं स्वजनों से पूछताछ कर रही है।स्वजन द्वारा अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026