परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में संध्या में एक घर से पुलिस ने मृत 26 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद किया है . मृत महिला गांव के विश्वकर्मा महतो की पतोह सेठ महतो की पत्नी वविता देवी बतायी जाती है . घर वालों का कहना है कि घर पर कोई व्यक्ति नहीं था सभी मजदूरी व काम पर बाहर गए थे . महिला ठंढ़ लगने से गिर कर मरी है . पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर महिला का शव बरामद किया है . शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में लगी है. थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि लड़की के पिता का आरोप है कि मेरी 26 वर्षीय पुत्री वविता को मारा गया है . मृत विवाहिता के गले पर रस्सी का दाग दिख रहा है . सब कुछ पोस्टमार्टम के बाद हीं क्लियर हो पायेगा .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…