परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता शाह टोला निवासी सिराजुद्दीन उर्फ गुडडू ने स्वयं और अपने भाई मो. राशिद को गुट बनाकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मैं बिंदवल से सवारी छोड़कर आ रहा था कि पूर्व से घात लगाकर बैठे गोल्डन मियां ने ताबड़तोड़ चाकू से मेरे छाती और सिर पर हमला कर घायल कर दिया। यह देख मेरा भाई आया तो उसे भी धारदार हथियार से पेट में वार घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें मो. इमरान, छोटे, सोनू, नबू मियां, अजरुन नेशा, अंजुम खातून, आफरीन खातून एवं लाडली खातून का नाम शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…