परवेज अख्तर/सिवान: सीवान के चश्मा व्यसायी को मैरवा के एक चश्मा व्यवसायी से बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ गया. मैरवा के देहली चश्मा घर के मालिक ने जानलेवा हमला किया है. जिससे धारदार लोहे के रॉड से सिर पर पीछे से वार करने से सिर फटने से जमीन पर गिर गया और खून से लतपथ हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सीवान के मौलेश्वरी चौक के सुरेशचंद्र गुप्ता के पुत्र मनीष कुमार है.
मामले में उसने मैरवा थाना में आवेदन दिया है. उसने देहली चश्मा घर के मालिक लक्ष्मण प्रसाद को आरोपित किया है. आवेदन में कहा है कि मैंने अपना बकाया 50 हजार रुपया लक्ष्मण प्रसाद से मांगने के लिए गया था. लक्ष्मण प्रसाद आग बबूला होकर लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया. घायल ने बताया कि लगभग एक साल से बकाया पैसा की मांग की जा रही है. इसके लिए पंचायती भी हुई थी. पंचायत में सबके सामने मई में रुपये देना स्वीकार किया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…