Categories: पटना

शराब से फिर मौत…..3 लोगों की संदिग्ध मौत, दो की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की चर्चा

पटना: कटिहार में तीन लोगों को मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज पूर्णिया के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुरबगंज ऋषि टोला की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लोग दबे जुबान जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर अब तक नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में कटिहार के डीएम ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों ही भागलपुर में संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौतें हो गयी थी। वही गोपालगंज में चार लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की बात को नकारा था।

बिहार में पिछले एक सप्ताह में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। ये तब हो रहा है जब सरकार शराब रोकने के लिए अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026