परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में चाकू लगने से घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में मंगलवार की अलसुबह हो गई। मृतक कुड़ंवा निवासी शब्बीर अहमद का पुत्र महफूज बताया जाता है। इस मामले में सदर अस्पताल में नगर थाना की टीम ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामला बड़हरिया थाना के सिपुर्द कर दिया। वहीं इस दौरान दोनों पक्षों से हुए पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी, देखते-देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी बीच भीड़ में से एक युवक ने महफूज आलम को चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…