Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में मौत, कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर  प्रखंड क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में चार दिन पूर्व घर से काम पर गए एक युवक की मौत गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गुरुवार की रात मृतक के घर जैसे ही पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त सारीपट्टी निवासी विक्रमा सिंह के पुत्र भोला सिंह (50) के रूप में हुई।  वहीं पूरी रात गांव के लोगों का जमावड़ा भोला सिंह के आवास पर लगा रहा। वह अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह विगत तीन वर्ष से पचरुखी के पड़ौली स्थित वात्स्यान स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में काम करते थे तथा उसी से मिलने वाले पैसे से परिवार का जीवन यापन करते थे। बताया जाता है कि भोला सिंह चार दिन पूर्व मंगलवार को घर से काम पर गए थे। गुरुवार की शाम खबर आई कि भोला सिंह की मौत सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण  इलाज के क्रम में हो गई। खबर मिलते ही पत्नी सुनैना देवी एवं बूढी मां यशोदा देवी बदहवास हो इधर-उधर भागने लगी एवं  रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। भोला को एक पुत्र मनीष कुमार है।  ग्रामीण मणिंद्र सिंह, द्वारिका नाथ उपाध्याय, अखिलेश्वर शर्मा के अनुसार भोला अति शांत प्रिय व्यक्ति के रूप में गांव में जाने जाते थे। उनका गांव के सभी लोगों से मधुर संबंध था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024