परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गड़ार गांव निवासी 54 वर्षीय अच्छेलाल राम की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अच्छेलाल राम देवरिया में जूता चप्पल सीलकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को चचेेरे भाई की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए घर आ रहा था, लेकिन देवरिया से आने के क्रम में जिस गाड़ी में वह सवार था, उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। आमने-सामने की टक्कर में ब्रेजा कार में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें देवरिया के पांच, गोरखपुर का एक व आंदर थानाक्षेत्र के अच्छेलाल राम शामिल है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को चचेरे भाई की बेटी की बरात आने वा8ली थी।
आंदर थाना क्षेत्र के गड़ार गांव में 17 मई को आने वाली बारात को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी, लेकिन खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब शुक्रवार की सुबह परिजनों को अच्छेलाल की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली। सूचना के बाद परिजनों में मायूसी छा गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक तरफ शादी की खुशी तो दूसरी तरफ अच्छेलाल की मौत का मातम पसरा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…