Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क हादसे में स्वर्ण व्यवसायी दंपती की गुजरात में मौत, मातम

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिला मुख्यालय  के शांति वटवृक्ष के निवासी स्वर्ण व्यवसायी दंपती की गुजरात के सुंदरपुर के समीप ट्रक व कार की भिड़ंत में मौत हो गई। मृतक शहर के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी युगल किशोर प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार सिंह व पुत्रवधू रानी देवी थीं। मृतक के पिता युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि दोनों तीर्थ यात्रा के लिए 25 जुलाई को घर से निकले। सीवान से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद गुजरात के सोमनाथ में भोले बाबा का दर्शन किया। उसके बाद नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए द्वारिका के लिए प्रस्थान किया। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। 27 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद चन्द्र ग्रहण काल में रास्ते में ही सुंदरपुर के समीप उनकी कार व ट्रक में जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना कार के चालक ने मृतक के पुत्र को दी। मृतक का पुत्र प्रिन्सु कुमार जो दिल्ली में इंजीनियर है, उस समय वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू में था। घटना की सूचना मिलते ही वह गुजरात के लिए रवाना हो गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024