सिवान के भटवलिया में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, स्वजनों में कोहराम

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रवि कुमार की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका की मां कुसुम देवी ने बताया कि उनकी पुत्री के ससुराल के पड़ोसियों ने सूचना दी कि कुंती देवी की तबियत खराब है,वे लोग जल्दी आकर मिल लें।इसके बाद हमलोग गए तो देखा कि मेरी पुत्री की मौत हो चुकी थी। और उसके दाह संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया कि पुत्री की शादी गत 10 दिसंबर 2020 में थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी शंभू राम के पुत्र रवि कुमार के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके ससुराल के उसके पति रवि कुमार ,ससुर शंभू राम ,सास हेवान्ति देवी, देवर राजा राम,पंकज राम और ननद मनीषा कुमारी उसे प्रताड़ित करते रहते थे।पुत्री की शादी में बाइक और तकरीबन पांच लाख से अधिक की संपत्ति उपहार के रूप में दिया था। जब मेरी पुत्री शादी के बाद ससुराल गई तो उसके ससुराल वाले बार-बार तीन लाख रुपये नगद राशि की मांग कर रहे थे। मां कुसुम देवी ने यह भी कहा कि मेरी पुत्री के गले में काला धब्बा पड़ा हुआ था,इससे प्रतीत हो रहा था कि मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। इधर इस घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर कुंती के मायके वालों को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024