सिसवन के चैनपुर में जमीन के विवाद में राजद नेता से झड़प, तीन हथियार जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के पंच मंदिर के समीप उत्तर दिशा में स्थित एक भूमि को ले गुरुवार की शाम हुये विवाद में दो दबंग गुट आमने-सामने हो गए. दोनों गुटों के बीच झड़प के बाद जमकर मारपीट हो गई. जिसमें राजद के जिला संगठन सचिव व सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर निवासी शशिभूषण राय घायल हो गये. सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच व दोनों गुटों को शांत कराया. इसके साथ ही राजद नेता वाले गुट से दो राइफल व एक दोनाली बंदूक को भी जप्त कर लिया. चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष के एसबी राय गुरुवार के दिन भूमि पूजन करा रहे थे.

इसी दरमियान चैनपुर निवासी दिनेश लाल उर्फ लाली यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे व भूमि पूजन व निर्माण कार्य कराने से मना किया. तब दोनों गुटों में जमकर बहस बाजी हो गई और देखते ही देखते जमकर मारपीट हो गई. मौके से हथियार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दी है. राजद नेता एसबी राय ने आवेदन में कहा है कि मैं अपने जमीन पर भूमि पूजन व नींव खोदाई कार्य करा रहा था. तभी लाली यादव रगदारी मांगने के नियत से हमारे ऊपर हमला बोल दिये. लाली यादव ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मेरे निजी जमीन में एसबी राय हथियार से लैस अपराधियों के साथ जबरन कब्जा करने के नियत से नींव खुदवा रहे थे. जब हम लोगों ने मना किया तो हवाई फायरिंग व मारपीट शुरु कर दी. उसके बाद ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मेरी जान बची.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026