सिसवन में युद्धाभ्यास के दौरान घायल जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राजस्थान के महाजन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान हुआ था घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर लेवाड़ी गांव निवासी वशिष्ठ साह के पुत्र विकास कुमार साह की मौत मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई. घटना के संबंध में शहीद जवान के भाई एवं सेना के जवान पंकज कुमार साह ने बताया कि पिछले 21 मार्च को राजस्थान के महाजन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान उन्हें एजीएल मशीन गन से गोली लगी थी. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

उनका इलाज चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में चल रहा था. जवान की मौत की सूचना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जैसे ही घर पर मिली कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मां मीना देवी एवं दो छोटी बहनों ममता कुमारी एवं रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. दोनों बहने अपने भाई को याद करके रोते-रोते बेहोश हो जा रही है. वहीं मां मीना देवी की आंखें अपने बेटे के वियोग में पथरा गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026