Siwan News

चमकी बुखार से बालक की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बिहारी गांव के एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत शुक्रवार की देर रात चमकी बुखार के कारण इलाज के क्रम में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई। बालक के शव को शनिवार उसके घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।साथ ही इस बुखार से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। बताया जाता है कि गुठनी के बिहारी गांव निवासी वशिष्ट राम का पुत्रअनुराग अपनी मां मीरा कुंवर के साथ मामा के घर असांव थांना के छितनपुर गांव गया था। गुरुवार को उसे बुखार आया तो उसको स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन चिकित्सक ने सदर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन उसे शुक्रवार को सदर अस्पताल ले गए जहां से कुछ जांच व इलाज के बाद उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने चमकी बुखार बताया और जांच लिखा। वहीं गोरखपुर अस्पताल में जांच रिपोर्ट आने के पहले ही अनुराग ने दम तोड़ दिया। चमकी बुखार के कारण मौत की सूचना पर क्षेत्र में दहशत कायम हो गया है। हालांकि पीएचसी जांच करने गुठनी आए सिविल सर्जन अशेष कुमार ने कहा कि चमकी बुखार वायरल होने से खतरा है और जबतक रिपोर्ट नहीं आता चमकी बुखार कैसे कह सकते हैं फिर भी हम सतर्कता बरत रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026