परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के चैनपुर ओपी थाने के रामगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय चौकीदार विनोद यादव की हार्टअटैक से बुधवार की सुबह अचानक मौत हो गई.मृतक चैनपुर ओपी में पदस्थापित था. मौत की घटना के पश्चात परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने लगे.इधर चौकीदार की मौत की खबर मिलते ही चैनपुर ओपी थाना में शोक की लहर दौड़ गयी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ रामगढ़ पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही हर संभव सहयोग करने की बात कही.मिली जानकारी के मुताबिक चौकीदार विनोद की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. तब मंगलवार की सुबह उनके सीने और पेट में अचानक दर्द शुरु हो गयी.
यह देख परिजनों ने आनन-फानन में चैनपुर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार के सुबह पटना में ही उनकी मौत हो गई. इधर मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली मानो कोहराम मच गया. वह पूरे रामगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई. पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था. मौके पर एएसआई गणेश चौहान, अनिल सिंह हीरा पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता नमूना पासवान, विकास सिंह, टिंकू कुमार तिवारी, कमल देव तिवारी,अभिषेक कुमार सिंह, जिप सदस्य पति ब्रिजेश कुमार साह.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…