परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाने के सिसवां कला निवासी व सिसवां कला पंचायत के पूर्व मुखिया हंसनाथ यादव का निधन हो गया. वे तकरीबन 70 वर्ष के थे. बिते 18 दिसंबर को परिजनों ने लखनऊ में हार्ड का ऑपरेशन कराया गया था. पुन: 24 दिसंबर को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन लखनऊ ले गये. जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह चार बजे निधन हो गया.निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी.परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. वे दो बार क्रमश: 2001 व 2011 में सिसवां कला पंचायत के मुखिया का रहे.
शनिवार करीब तीन बजे उनका पार्थिव शरीर मृतक का गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सभी रोने विलखने लगे. दिवंगत मुखिया की पांच पुत्रियां है. सभी की शादी हो चूकी है. उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिप जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढ़ांढ़स बधाते हुये सांत्वना दी. शोक ब्यक्त करने वालों में डॉ मोतीलाल यादव, पूर्व मुखिया हृदयानंद यादव, जय शंकर दूबे, जगदीश यादव, उमा यादव, बीरेंद्र यादव,सोनेलाल यादव,हिरालाल सिंह,संजय यादव,ललन भगत,रामाजी राय आदि शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…