Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में आग से झुलस कर पति-पत्नी की मौत, परिजनों में कोहराम

आग तापने के क्रम में धोती व साड़ी में लगी थी आग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छ्परा में आग से झुलस कर वृद्ध पति पत्नी की बुधवार की सुबह मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक हरिहर छ्परा गांव निवासी 70 वर्षीय शरीखन ठाकुर एवं 65 वर्षीय पत्नी सुदमिया देवी सोमवार की सुबह ज्यादा ठंड होने के कारण दरवाजे पर बैठकर आग जलाकर ताप रहे थे. इसी दरमियान दोनों पति-पत्नी के धोती, साड़ी व साल में अचानक आग पकड़ लिया. इधर आग बुझाते तब तक आग अपने आगोश में पूरी तरह ले चुका था. हालांकि चीख-पुकार सुन परिजन घर से बाहर निकलकर किसी तरह आग बुझाया. तब आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले गए.

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर इलाज के दौरान मंगलवार को सरिखा ठाकुर की अस्पताल में ही मौत हो गई. तब उन्हें सरयू नदी के तट पर मंगलवार की देर शाम तक अंतिम संस्कार किया गया. इधर उनका संस्कार कर परिजन घर लौटे तब तक बुधवार के अहले सुबह सुदमिया देवी की मौत हो गई. इधर 12 घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया. वह पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. इधर एकलौता पुत्र अरुण ठाकुर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. आसपास के लोग ढाढस बंधाया और आर्थिक सहयोग कर दोनों का अंतिम संस्कार करवाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026